खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 12:54 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : मणिपुर के मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि, वहां कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही है। क्योंकि, जो सोचने की बात है केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है बराबर डबल इंजन की सरकार की बात होती है। दोनों सरकारें मिलकर वहां की घटना पर नियंत्रण पाने में असफल रही है। सबसे आश्चर्य की बात है कि देश के गृह मंत्री के तीन बार दौरे के बाद भी अभी तक शांति स्थापित नहीं हो पाई है। यह बातें बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कही है।
दरअसल, बिहार सरकार के वित् मंत्री विजय चौधरी से जब यह सवाल किया गया कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज सरकार के खिलाफ सदन में पारित अविश्वाश प्रस्ताव पर अपनी बातों को रखेंगे। इससे पहले कल गृह मंत्री ने इस घटना को लेकर अपनी बातें रखी और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इसके जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि, मणिपुर के मामले में एक चीज तो बिल्कुल साफ है कि, वहां कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों विफल रही है। क्योंकि, जो सोचने की बात है केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है बराबर डबल इंजन की सरकार की बात होती है। दोनों सरकारें मिलकर वहां की घटना पर नियंत्रण पाने में असफल रही है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, यह तो अति स्वाभाविक है की प्रधानमंत्री हो गृह मंत्री हो या मोदी कैबिनेट का कोई और मंत्री हो। इनसभी लोगों को सीधा खतरा किसी से हैं तो वो एकमात्र नीतीश कुमार से है। इसलिए वो जब भी बोलते हैं तो नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते हैं। यह नीतीश कुमार के नेतृत्व की ही विश्वसनीयता है कि जिससे उनको खौफ होता है। ये सारी चीजें उसी घबराहट और बैचैनी का कारण है।
इधर, सदन में लालू परिवार को लेकर भाजपा के तरफ से बोले जा रहे हमले को लेकर बिहार सरकार के वित् मंत्री ने कहा कि, यह भाजपा की सोच को दर्शाता है। लालू पर बोलना या नहीं बोलना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की सोच को दर्शाता है। हमारा गठबंधन परपेक्ट तरीके से चल रहा है तो इससे भाजपा को तकलीफ हो रही है। जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा वैसे वैसे परेशानी और अधिक बढ़ेगी।