सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
24-May-2022 08:44 PM
PATNA: राज्यसभा को लेकर जेडीयू में चल रही खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते दिखे। हालांकि आऱसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके संबंधों के सवाल पर कहा कि मेरे सभी से अच्छे संबंध हैं। पटना से दिल्ली पहुंचने पर जब उनसे दोबोरा राज्यसभा भेजे जाने के बारे में पूछा गया तो आरसीपी ने चुप्पी साध ली।
बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार से उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो गया लेकिन फिलहाल जेडीयू द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम की घोषणा नही हुई है। ऐसे में आरसीपी सिंह के दोबारा राज्यसभा भेजे जाने पर फिलहाल ससपेंस बरकरार है।
दिल्ली रवाना होने से पहले पटना में भी आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। आरसीपी गाड़ी के अंदर से ही हाथ जोड़ते हुए एयरपोर्ट के लिए निकल गए थे। आरसीपी सिंह के चुप्पी साधने से साफ साफ है कि फिलहाल उनकी उम्मीदवारी पर संशय की स्थिति है। आरसीपी की उम्मीदवारी को लेकर जेडीयू ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है।