Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Kiss Day 2026: क्या एक प्यार भरा किस सच में कम करता है स्ट्रेस? जानिए.. दिल और दिमाग पर इसका असर Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्ती, लैंड बैंक बनाने को लेकर तेज हुआ अभियान Bihar wedding : बिहार में नहीं थम रहा शादी समारोह में हर्ष फायरिंग ! चौकीदार की पत्नी समेत दो महिलाएं घायल बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया
26-Feb-2023 10:33 AM
By First Bihar
PATNA : पिछले दिनों जेडीयू से अपना नाता तोड़ एक बार फिर से खुद की अलग पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपनी खोई हुई वोट बैंक को साधने के लिए और अपने समाज के लोगों को और बिहार के लोगों को एकजुट करने के लिए नई पहल शुरू की है।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोजद ने ऐलान किया है कि अब वह आगामी 28 फरवरी से विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकलने का ऐलान किया है। यह यात्रा दो चरणों में होगी। इसके बाद इसका दूसरा चरण 15 मार्च से शुरू होगा।
इसको लेकर पार्टी के तरफ से यह बताया गया है कि रालोजद की विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान जिला मुख्यालयों और नमन स्थल पर बड़ी सभा होगी। इसके अलावा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले गांव में भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ग्रामीणों और जनता को संबोधित करेंगे। इसको लेकर पटना में यात्रा तैयारी समिति की बैठक यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि इस अभियान के पहले चरण में पार्टी के राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा 28 फरवरी से भितिहरवा महात्मा गांधी आश्रम पश्चिमी चंपारण से अपनी यात्रा की शुरूआत करेंगे। उसके बाद मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, मधेपुरा, समस्तीपुर, सारण होते हुए सिवान में 6 मार्च को पहले चरण की यात्रा समाप्त होगी। इसके बाद दूसरे चरण की यात्रा 15 मार्च से शुरू होगी।