सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
04-Dec-2021 02:47 PM
PATNA : बीजेपी की महिला विधायक डॉक्टर निक्की हेम्ब्रम जिस शब्द को कहने में भी असहज महसूस कर रही थी. बिहार में नीतीश कुमार के पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष और एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा उसे बार-बार मीडिया के सामने दोहरा रहे हैं. नीतीश के लिए सफाई देते वक्त उपेंद्र कुशवाहा के जुबान एक बार भी नहीं लडखडाया, जिस शब्द को महिला महूसस करती है उसे भुलाया नहीं जा सकता है.
कुशवाहा ने कहा, कि हम अपने घर की महिला बेटी बहन को सुंदर बोलने में बुराई क्या है. कहा कि बीजेपी विधायक सुंदर है आदिवासी समाज से आती हैं. इसलिए उन्हें कुरूप बोलना गलत और अपमानजनक होता. उपेंद्र कुशवाहा की दलीलें भी एक वीडियो में सुन सकते हैं कि आखिर किस तरीके से अपने नेता नीतीश कुमार के बयान को सच साबित करने में जी-जान से जुटे हैं कि बार-बार उसी शब्द को दोहरा रहे हैं.
बता दें नीतीश ने जिसे एक बार बोला था यह वही शब्द है जिसे बोलने से बीजेपी की महिला विधायक के मीडिया के कैमरे पर कतरा रही थी. उनके मन आहत हो रहा था. यह वही शब्द है जिसे बोलते हुए बीजेपी की महिला विधायक की आंखों में शर्म के भाव दिख रहे थे. उपेंद्र कुशवाहा उसी को बार-बार बेशर्मी से मीडिया के सामने बोले जा रहे थे.