ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

नीतीश सरकार पर पुष्पम प्रिया का हमला, बोली..एक तिहाई समय कट गया, बाकी भी गुजर जाएगा

16-Jul-2022 03:10 PM

PATNA : नीतीश सरकार के नए कार्यकाल के 20 महीने पूरे होने पर द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्विट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पुष्पम प्रिया चौधरी कहा है कि नीतीश कुमार की नई सरकार की एक-तिहाई समय कट गया, बाक़ी भी आज-कल करते गुज़र जाएगा.


पुष्पम प्रिया चौधरी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विट किया है. उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार की नई सरकार के 20 महीने पूरे हुए, 40 बचे हैं. एक-तिहाई समय कट गया, बाक़ी भी आज-कल करते गुज़र जाएगा. बिहार की समस्याएं पहले की तरह ही बनी हुई है. उन्होंने लिखा कि इस सरकार में बिहार की स्थिति सुलझाने की क़ाबिलियत नहीं है. यह जनता के धैर्य की परीक्षा है. समय आपका भी बीत रहा है, आपके बच्चों का भी. 


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी किस्मत आजमाई थी. हालांकि इसमें उन्हें असफलता ही हाथ लगी थी. इसके बाद उप-चुनाव में भी द प्लूरल्स पार्टी  ने अपना उम्मीदवार उतारे थे. उप चुनाव में उनकी प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था. बिहार के कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन उप-चुनाव में भी सफलता नहीं मिली थी.