बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Nov-2019 01:14 PM
PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के बोर्ड और निगम में काम करने वाले कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे इन सरकारी सेवकों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। बोर्ड निगम के कर्मियों का महंगाई भत्ता 154 फ़ीसदी से बढ़ाकर 164 फ़ीसदी कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 10 फ़ीसदी के इजाफे के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
इसके अलावा नीतीश कैबिनेट ने कॉन्ट्रैक्ट पर 200 जूनियर इंजीनियरों की बहाली करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। लघु जल संसाधन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर 200 जूनियर इंजीनियर रखे जाएंगे। कैबिनेट में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड को 860 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इसके अलावे वित्तीय वर्ष 2017-18 के सीएजी रिपोर्ट को आगामी विधान मंडल सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने के लिए कैबिनेट ने अपनी सहमति दे दी है।