ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

माननीयों पर मेहरबान नीतीश सरकार, सस्ती कीमत पर मिलेगी पटना की महंगी जमीन

31-Jul-2019 05:49 PM

By 8

PATNA : बिहार के माननीय पर नीतीश सरकार की मेहरबानी एक बार फिर से देखने को मिल रही है। सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को पटना में घर बनाने के लिए जमीन मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। दरअसल माननीयों को सोसायटी एक्ट के तहत घर बनाने के लिए जमीन आवंटित की जाएगी। खास बात यह है कि राजधानी मैं जहां जमीन की कीमतें आसमान छूती जा रही है वहीं माननीयों को सोसायटी एक्ट के तहत सस्ती दरों पर घर बनाने के लिए जमीन मिलेगी। सरकार ने इसके लिए आशियाना दीघा इलाके में जमीन देख रखी है। सरकार ने माननीयों को जमीन आवंटित करने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। बिहार राज्य सहकारी संघ और बिहार भूमि विकास बैंक इस सोसायटी की तरफ से नोडल एजेंसी नियुक्त किए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री इस सोसायटी के अध्यक्ष होंगे। स्वावलंबी गृह निर्माण सहयोग समिति के जरिए विधायक और विधान पार्षदों को जमीन आवंटित करने की तैयारी है।