पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
28-Dec-2021 10:01 AM
KAIMUR : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा बिहार में विशेष रूप से राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। बिहार NDA के नेताओं का इस पर अलग अलग बयान सामने आ रहा है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात पर बिहार सरकार के मंत्री सह कैमूर प्रभारी मंत्री रामप्रीत पासवान के बयानों से लगता है कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं है।
उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा उठाए गए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर के बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि जो हमारे उपेंद्र बाबू हैं, जो NDA में आए हैं पहले भाजपा के ही केंद्र में मंत्री थे उस समय काहें नहीं बिहार को दिलवा दिए विशेष राज्य का दर्जा। उसी समय उनकी वाह वाही होती, उस समय काहे नहीं दिलवा दिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा। अब बिहार में NDA में आ गया तो विशेष राज्य की बात कर रहे हैं कौन सी बात है।
कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री रामप्रीत पासवान ने बिहार को विशेष राज्य दर्जा के सवाल पर कहा कि मुझे पता ही नहीं है विशेष राज्य का दर्जा क्या है। हमको आज तक समझ में नहीं आया। मैं मंत्री हूं लेकिन आज तक हमें समझ में नहीं आया कि विशेष राज्य का दर्जा क्या होता है।
केंद्र की सरकार बहुत ज्यादा पैसा बिहार सरकार को दिया भी है जो आपको जानकारी है। हर स्कीम में बिहार का कैसे विकास हो हमारे प्रधानमंत्री ने बिहार को पैकेज भी दिया है। पैसा तो मिल ही रहा है। विशेष राज्य की दर्जा के विषय में मुझे बहुत जानकारी नहीं है। इस से बिहार को क्या लाभ मिलेगा हमें जानकारी नहीं है।