ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

नीतीश सरकार के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों का हल्ला बोल, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों टीचर

11-Jul-2023 12:33 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के बीच के बीच बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। सरकार के फैसले के खिलाफ शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थी विधानसभा मार्च कर रहे हैं। इस मार्च में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जुटान हुआ है। 


दरअसल, बिहार सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली, डोमिसाइल नीति को खत्न करने के खिलाफ और नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर आज शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम रखा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी राजधानी की सड़कों पर उतर गए हैं और सरकार के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है।


बता दें कि 11 जुलाई को विधानसभा घेराव के बाद 12 जुलाई को शिक्षक अभ्यर्थी अपने-अपने क्षेत्र के विधायकों का उनके आवास पर घेराव करेंगे। इस आंदोलन में शिक्षकों को बीजेपी का साथ भी मिल गया है। शिक्षकों के मुद्दे को लेकर बीजेपी 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करने वाली है, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता और शिक्षक अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।