ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

1st Bihar Exclusive : नीतीश सरकार के फैसले का साथ देगी कांग्रेस, मदन मोहन झा बोले.. विधायक फंड पर पहला हक़ सरकार का

1st Bihar Exclusive : नीतीश सरकार के फैसले का साथ देगी कांग्रेस, मदन मोहन झा बोले.. विधायक फंड पर पहला हक़ सरकार का

08-Apr-2020 10:25 AM

By Aryan Anand

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से निपटने के लिए नीतीश सरकार की तरफ से उठाए गए हर कदम का कांग्रेस पूरा साथ देगी। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि यह आपदा की घड़ी है और कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार जो भी फैसले लेगी हम उसका समर्थन करेंगे। मदन मोहन झा ने कहा है कि विधायक फंड पर पहला हक सरकार का है। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि विधायक फंड भी सरकार ही देती है और विधायक केवल उस फंड से काम के लिए अनुशंसा भर करते हैं लेकिन कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए अगर सरकार कोई फैसला करती है तो कांग्रेस को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में मदन मोहन झा ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार जो भी निर्णय लेगी वह हमें मंजूर होगा। 


हालांकि मदन मोहन झा ने यह जरूर कहा है कि विधायक फंड को लेकर सरकार चाहे जो भी फैसला लें लेकिन विधायकों को इतनी सुविधा जरूर मिलनी चाहिए कि उनके क्षेत्र में छोटे-मोटे काम कराने में कोई अड़चन न आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि छोटे-छोटे काम विधायक कराते हैं उसमें उन्हें परेशानी नहीं आनी चाहिए सरकार को इसके लिए कोई रास्ता निकालना चाहिए।