होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
19-May-2023 09:12 AM
By First Bihar
PATNA : पांच दिनों के बिहार दौरे पर आये बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रिकार्ड बना दिया। पूरे बिहार में पांच दिनों तक सिर्फ बाबा की ही चर्चा होती रही। ऐसा कहा जा रहा है कि बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में कुल मिलाकर 35 लाख से ज्यादा लोग आये। इस बीच अब बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें अब बढ़ गई।इन दोनों पर बिहार के पुलिस महकमे के तरफ से कड़ी कार्रवाई की गयी है।
दरअसल, बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छह दिनों पहले पटना आए थे। इस दौरान उनका पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। यहां हजारों ली संख्या में बाबा के भक्त का जमावड़ा लग गया। इस दौरान बाबा बागेश्वर को सही सलामत उनके निवास स्थान होटल पनाश तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उठाई। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी भूल कर डाली। अब इसी भूल के कारण पटना ट्रैफिक पुलिस के तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है।
बताया जा रहा है कि,सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीका चालान काटा गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री जिस मध्यप्रदेश नंबर की गाड़ी पर चढ़कर पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल के लिए आये थे। उस गाड़ी का 1000 रुपये का चालान पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से काटी गई है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी पर सीट बेल्ट नही लगाने का आरोप है।
मालूम हो कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आये थे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट से भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी गाड़ी चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को पनाश होटल ले गए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था. मनोज तिवारी ड्राइविंग सीट पर, तो धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में को ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुआ था। अब इसी वजह से धीरेंद्र शास्त्री का चालना काटा गया है।
इधर, इतने बड़े हस्तियों के द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। यातायात नियमों के अनुसार सीट बेल्ट नहीं बांधने पर कार का चालान काटे जाने व एक हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है। जिसके बाद लोग इनके ऊपर भी एक्शन लेने की बात कर रहे थे तो