अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Dec-2022 02:55 PM
PATNA : नीतीश कैबिनेट की बैठक आज पूरी हो चुकी है। इस बैठक में कुल 7 एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें एक अजेंडा ये भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार नया हेलिकॉप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने वाले हैं। वीआईपी गेस्ट के आने-जाने के लिए जेट इंजन विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर एक हाईलेवल कमिटी बनाने की तैयारी चल रही है।
आपको बता दें, सिविल विमान निदेशालय के राजकीय वायुयान संगठन में अभी राज्य के लिए किंग एयर सी-90, वीटी ईबीजी विमान उपलब्ध है। इसके अलावा डॉफिन एसए 365एन, वीटी-ईएनयू हेलिकॉप्टर भी है, जो फिलहाल उड़ान भरने में सक्षम नहीं है।
दरअसल, बिहार के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रनवे की लंबाई कम है। यही वजह है कि यहां किसी भी हेलिपैड पर लैंड कराने के लिए हेलीकॉप्टर फिट नहीं होता है। इसके लिए एक विशेष हेलिकॉप्टर की जरूरत है। साथ ही राज्य से बाहर लंबी दूरी की यात्रा के लिए अभी सी-90 विमान की सीटिंग कैपिसिटी कम है और इसमें समय भी ज्यादा लग जाता है।