Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
20-Sep-2023 08:53 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी केदो पर काम करने वाली सेविकाओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने यह निर्णय लिया है कि,अब राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर चूल्हे के जरिए नहीं बल्कि एलपीजी सिलेंडर के जरिए खाना बनाया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से सभी तैयारी कर ली गई है। अब जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।
दरअसल, नीतीश कैबिनेट ने फैसला किया है कि अब राज्य में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे सुधा दूध पिएंगे। इसके साथ ही अब तक जो लकड़ी और गोइठे से आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना नहीं बनेगा। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया कराएगी। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को सुधा मिल्क पाउडर के दूध दिए जाएंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक बच्चे को 100 एमएल दूध मिलेगा।
वहीं, राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब पटना हाईकोर्ट में अब सिर्फ हिंदी में भी एफिडेविट दायर की जा सकती है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही देश की मातृभाषा को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम लोगों को चीज़ें समझने में आसानी होगी। इसके अलावा रसोइयों का मानदेय 13 हजार 110 से 15 हजार 100 किया गया है।
इसके आलावा शिक्षा सेवक का मानदेय बढ़ा है। 11 हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर इसे 22 हजार कर दिया गया है. हर वर्ष 5 फीसद वार्षिक वृद्धि होगी। विकास मित्रों के मानदेय में भी इजाफा किया गया है। 13 हजार 700 प्रति माह से बढ़ाकर 25 हजार किया गया है। सैप (SAP) जवानों के मानदेय में भी इजाफा किया गया है। जूनियर कमीशंड ऑफिसर को 20 हजार 700 की जगह अब 23 हजार 800 रुपये मिलेंगे. वहीं सैप जवानों का मानदेय 17 हजार 250 से बढ़ाकर 19 हजार 800 कर दिया गया है।