Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
14-Mar-2024 12:09 PM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 2901 नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह भी मौजूद रहें।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नियुक्ति पत्र का वितरण भी हो रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से कई विभागों में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लगते ही इस तरह के कार्यक्रमों पर ब्रेक लग जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री के स्तर से भी सभी विभागों को निर्देश दिया गया था कि जल्द से जल्द उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम कर लें। ताकि आगे किसी तरह की कोई भी समस्या का समाना न करना पड़े और बाकि के काम भी सुचारु रूप से संचालित होते रहे।
उधर, जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है, तब से हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो चुका है। वहीं कई विभागों में नियुक्ति पत्र भी बांटा गया है। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी के विभाग के तरफ से यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसके तहत आज आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।