Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
07-Jan-2024 01:37 PM
By First Bihar
PATNA: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अनुष्ठान के यजमान हैं। इस कार्यक्रम में बीजेपी की भूमिका को लेकर विरोधी लगातार हमले बोल रहे हैं। विपक्ष के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि श्री राम हर किसी के पूर्वज हैं।
विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देने पर सम्राट ने कहा कि हम लोग तो ऐसे सनातन धर्म के लोग हैं जिन्होंने लुटेरों का भी सम्मान किया था। भारत को लुटने के लिए मोहम्मद गजनी और मुगल आए तो उनका सम्मान किया और अपनाया, अंग्रेजों को भी भारत के लोगों ने अपनाया। आज साढ़े चार सौ वर्षों के बाद भगवान राम का भव्य मंदिर स्थापित हो रहा है। बीजेपी सभी का स्वागत करेगी कि सब लोग पूजा करने आएं।
सम्राट ने कहा कि सबके पूर्वज राम ही हैं। जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं उनके पूर्वज भी श्रीराम ही हैं। सीएम नीतीश और अयोध्या जा रहे हैं या नहीं, इस सवाल पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार को तो एकदम अयोध्या जाना चाहिए, वे राम के वंशज हैं। लालू प्रसाद भी भगवान कृष्ण के वंशज हैं। भगवान राम और कृष्ण दोनों एक ही माने जाते हैं। ऐसे में लालू प्रसाद को भी श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहिए।