ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

नीतीश राज्यसभा कंट्रोवर्सी: गिरिराज बोले.. पता नहीं यह बात कहां से निकली, अश्विनी चौबे ने नो वैकेंसी बताया

02-Apr-2022 10:21 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर शुरू हुई चर्चा और अटकलों पर खुद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लोगों ने विराम लगा दिया है लेकिन इस मसले पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. बीजेपी कोटे से केंद्र में शामिल मंत्री भी इस मसले पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं. 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश के राज्यसभा जाने की अटकलों पर सवाल पूछे जाने पर कहा है कि वह कोई ज्योतिषी नहीं है और ना ही कोई राजनीतिक पंडित. गिरिराज सिंह ने कहा है कि पता नहीं अब बात कहां से शुरू हुई. नीतीश कुमार के बेहद करीबी बिहार सरकार के मंत्री संजय झा खुद इस बात को खारिज कर चुके हैं. वैसे भी यह मामला नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का है.


गिरिराज सिंह ने कहा है कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन के वक्त ही नीतीश कुमार के चेहरे पर सहमति दी थी. 2020 का चुनाव परिणाम जो भी रहा हो लेकिन बीजेपी ने अपने वादे को निभाया और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद पता नहीं कहां से इस तरह की बात सामने आ जाती है.


उधर ऐसे मामले पर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है और फिलहाल यहां कोई वैकेंसी नहीं है. अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार में एनडीए पूरी तरीके से मजबूत है और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों का केवल एक ही जवाब हो सकता है कि नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री हैं.




दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में एक चैनल में बातचीत में कहा था कि वे तीन सदनों का सदस्य रह चुके हैं, सिर्फ राज्यसभा बाकी है. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने लगे कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है.