सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
13-Jun-2024 08:52 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन के एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान तक पहुंच चुका है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन अपराधी क्राइम नहीं करता होगा। अपराधी इतने बेखौफ है कि आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार को घेरा है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश के राज में लगातार यादवों को गोली मारी जा रही है। बिहार में अपराधीकरण हो चुका है हर जिले में अपराध का बोलबाला है। लेकिन किसी को भी इस बात से कोई मतलब नहीं है। ना तो सरकार को इससे कोई मतलब है और ना ही अधिकारियों को इससे कुछ लेना देना है। बिहार में विधि व्यवस्था बद से बदत्तर हो गयी है। जबकि
लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को अधिकारियों के साथ बैठक करनी चाहिए और पूरी स्थितियों की समीक्षा करनी चाहिए। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में लगातार हत्या, चोरी, डकैती, लूट, रेप की घटनाएं और गोली चल रही है। पुलिस पूरी तरह फेल है। कानून अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है। बिहार की एनडीए सरकार भी इस मामले में फेल साबित हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि छपरा में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। यादव समाज के लोगों को निशाना बनाकर गोली मारी जा रही है।