खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 03:02 PM
By MANOJ KUMAR
PATNA: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के CM नीतीश कुमार पर एक बार फिर से तंज कसा है। उन्होंने सीएम नीतीश को सलाह दी है कि तेजस्वी यादव को अभी ही बिहार का सीएम बना दीजिए ताकि 2025 तक तेजस्वी यादव को तीन साल तक काम करने का मौका मिल जाए और राज्य की जनता को उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वोट देने का मौका मिले।
मुख्यमंत्री नीतीश पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 के चुनावों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी राजद है ना कि जेडीयू। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर संकट छा गया है।
प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तंज कसते हुए आगे कहा कि बिहार कोई नीतीश कुमार की जागीर नहीं है, जिसको अपना चेहरा बनाना है बना दे। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा मुझे कहीं नहीं सुनाई दे रही है। उनकी विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी हो चुकी है कि उनका पीएम बनना तो दूर उनके बिहार का सीएम बने रहने पर भी संकट है।