Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Feb-2023 04:48 PM
By First Bihar
GAYA: जमुई सांसद चिराग पासवान गया के टिकारी पहुंचे जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ के युवा संवाद महासभा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भारी संख्या युवाओं की भीड़ उमड़ी। युवाओं के जनसैलाव को चिराग पासवान ने संबोधित किया। चिराग पासवान ने युवाओं से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का साथ देने को कहा। चिराग ने यह भी कहा कि एक कदम आप चलेंगे तो हम सौ कदम चलेंगे। जब तक बिहार का विकसित नहीं बनाएंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
गया में युवाओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज की तारीख में बिहार के युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहे हैं। जब शिक्षा की बात करने जाते हैं तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती है। जब अभ्यर्थी अपने नियोजन की मांग लेकर जाते हैं तब भी लाठियां बरसाई जाती है। आज के डेट में युवा दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर है।
शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए युवा दूसरे प्रदेश में जा रहे हैं। युवाओं को इस पर अब सोचना होगा कि आखिर क्या कारण है कि उन्हें दूसरे प्रदेशों का रुख करना पड़ता है। हर प्रदेश में युवा बेहतर जिन्दगी जी रहे है लेकिन बिहार में युवकों की हाल बेहाल है। बिहार में 3 साल का कोर्स 5 साल में पूरा होता है ऐसा क्यो होता है।
नीतीश कुमार बिहार के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह खिलवाड़ कब तक हम बर्दाश्त करे। चिराग ने युवकों से कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का साथ दें। एक कदम आप चलेंगे तो हम सौ कदम चलेंगे। जब तक बिहार को विकसित नहीं बनाऊंगा तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा। चिराग पासवान ने कहा कि जब तक जीएंगे आपलोगों के लिए जीएंगे, चिराग पासवान मरेगा तब भी आपलोगों के लिए ही मरेगा। गया में आयोजित इस कार्यक्रम में लोजपा रामविलास पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय भी शामिल हुए।