ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश पर राजद का निशाना जारी: RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नीतीश सरकार...

नीतीश पर राजद का निशाना जारी: RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने नीतीश सरकार को लंगड़ी सरकार बताया, कहा-तेजस्वी आय़ेंगे तो विकास होगा

29-Jan-2023 12:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद नेताओं के हमले का सिलसिला लगातार जारी है. अब राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बिहार की मौजूदा नीतीश सरकार को लंगड़ी सरकार करार दिया है. राजद के उपाध्यक्ष ने कहा है कि विकास तब होगा जब तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.


उदय नारायण चौधरी का बयान

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने नीतीश कुमार की सरकार को लंगड़ी सरकार करार दिया है. दरअसल उदय नारायण चौधरी जमुई लोकसभा सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसकी तैयारी में वे अभी से ही क्षेत्र में घूम रहे हैं. शनिवार को वे जमुई के सिमलतुला इलका में पहुंचे. वहां लोगों के साथ बैठक की तो स्थानीय लोगों ने सरकार की शिकायतों का अंबार लगा दिया. इसके बाद उदय नारायण चौधरी ने इसका ठीकरा नीतीश कुमार पर फोड़ दिया.


अभी लंगडी सरकार है

उदय नारायण चौधरी ने स्थानीय लोगों से कहा कि बिहार में अभी लंगड़ी सरकार है. इसके कारण राजद अपने एजेंडे पर काम नहीं कर पा रही है. चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव कमिटमेंट पूरा करने वाले नेता हैं. जब बिहार में राजद की सरकार होगी और तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे तो सारे वादे पूरे होंगे. उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनी तो सिमलतुला को प्रखंड का दर्जा मिलेगा औऱ उसे पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जायेगा.


फोन पर मंत्रियों को देते रहे निर्देश

उदय नारायण चौधरी सिमलतुला के स्थानीय लोगों के साथ बैठक से ही बिहार में राजद कोटे के मंत्रियों को फोन कर समस्यायें दूर करने का निर्देश देते रहे. उन्होंने लोगों के बीच से ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को कॉल कर सिमलतुला आने को कहा. चंद्रशेखर ने कहा कि वे 10 से 20 फरवरी के बीच सिमलतुला पहुंचेंगे. उदय नारायण चौधरी ने लघु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को लोगों के बीच से ही कॉल कर उस क्षेत्र में काम करने को कहा.