इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
04-Sep-2022 05:30 PM
PATNA : राजधानी पटना में 2 दिनों तक जेडीयू के नेताओं का जुटान हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के मिशन 2024 पर मुहर लगी। सब ने एक राय से इस बात पर सहमति जताई कि नीतीश कुमार साल 2024 में आम चुनाव को देखते हुए विपक्षी एकजुटता का प्रयास करें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने शनिवार को यह बयान दिया था कि बीजेपी को 50 सीटों पर सिमटा देना है। 2024 में विपक्षी एकता का मतलब और मकसद यही है लेकिन आज अपने ही बयान से पलट गए। अब नीतीश कुमार संख्या की बात नहीं कर रहे हैं और नीतीश के इस यू टर्न पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है।
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. नीतीश बाबू पहले 2 साल में पलट थे अब रोज पलटने लगे हैं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने आज के समाचार पत्रों में नीतीश के कल वाले बयान की खबरों को साझा किया है। साथ ही साथ आज नीतीश कुमार के नए बयान वाले फर्स्ट बिहार की खबर को शेयर करते हुए गिरिराज ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने भी नीतीश कुमार के ऊपर हमला बोला है। खगड़िया में संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में पेंडुलम बनकर रह गए हैं। कभी इधर तो कभी उधर हर किसी के साथ वह सत्ता सुख भोंगते रहे लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि आज नीतीश कुमार को बीजेपी बजा रही है और कुछ दिन बाद तेजस्वी यादव नीतीश को ठोकने वाले हैं।