सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-Jun-2022 04:39 PM
MUZAFFARPUR: बीजेपी और जेडीयू में जारी घमासान के बीच मुजफ्फरपुर से एक दिलचस्प घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर जेडीयू के दो नेता आपस में ही भीड़ गये. देखते-देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गई. हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने मामला को थोड़ी ही देर में शांत करवा दिया.
दरअसल, जेडीयू नेता मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर के एसडीओ पूर्वी गेट के पास एक दुकान चाय की चुस्की ले रहे थे. तभी दोनों के बीच राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा होने लगी. इस बातचीत में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का जिक्र हुआ. इसी बीच एक नेता ने कहा कि पीएम मोदी सीएम नीतीश से ज्यादा बड़े नेता हैं. लेकिन दूसरा नेता यह मानने को तैयार नहीं था.
जेडीयू नेताओं के बीच इस बात को लेकर थोड़ी देर बहस चलीं. इसी बीच एक जेडीयू नेता ने कहा कि बाप, बाप होता है और बेटा, बेटा होता है. इतना सुनते ही दूसरा नेता आग बबूला हो गया. उसे लगा कि वो नेता सीएम नीतीश को पीएम मोदी का बेटा बता रहा है. इसके बाद दोनों के बीच चल रही बहस हाथापाई में बदल गई. फिर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरफ दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच वाक युद्ध चल रहा है. दोनों दल के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. अब इसका असर आम नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी पड़ रहा है. यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू के दोनों नेता आपस में ही भीर गये.