ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / नीतीश ने ठुकराया लालू - तेजस्वी का ऑफर, कहा - NDA में...

नीतीश ने ठुकराया लालू - तेजस्वी का ऑफर, कहा - NDA में आने के बाद आराम से काम कर रहे, मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दी जानकारी

17-Feb-2024 10:56 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे। उसके बाद अब लालू के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश कुमार ने कहा है कि -लालू के बयान का कोई मतलब नहीं है।  हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके जाने के बाद इंडिया गठबंधन में कई लोग निकल गए हैं तो उन्होंने कहा नाम का तो हम तो यह नाम भी नहीं दे रहे थे बाद में तो वो लोग जबरदस्ती कर रहे हैं तो हम कुछ भी नहीं बोले। लेकिन अब इंडिया गठबंधन खत्म हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि जातिगत गणना को लेकर राहुल गांधी अपना नाम ले रहे हैं तो सीएमने कहा कि - मीटिंग में जब हम बोलते थे तो कभी कुछ बोलना नहीं था और हम तो शुरू से कह रहे हैं कि जातिगत गणना  मेरा किया हुआ है। 


इसके आलावा सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के 400 पर वाली गरांटी को लेकर कहा कि-  इस बार एनडीए पिछले बार से ज्यादा सीट जीतेगी प्रधानमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि - कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी किया था और अब उनके जाने के बाद हम उनके रास्ते पर चलकर फिर से शराबबंदी कर चुके हैं और कितना अच्छा काम हो रहा है। 


उधर, राजद के साथ रहते हुए  गड़बड़ी की चर्चा को लेकर सीएम ने कहा कि- निश्चित तौर पर अगर गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच होगी। चाहे वो किसी का विभाग रहा हो हमलोग काम करते हैं जो गड़बड़ होता है तो उसका जांच करवाया ही जाता है इसमें कहां कोई अलग बात है, यदि गलत किया होगा तभी तो डर होगा।