बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Oct-2019 02:22 PM
DELHI : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस आरोप के बाद की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबियों और शराब माफिया को संरक्षण देते हैं, नीतीश कुमार ने भी पलटवार किया है। तेजस्वी का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पर वही लोग सवाल खड़े कर रहे हैं जो खुद शराबी हैं।
जेडीयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बोलते हुए नीतीश कुमार ने खुले मंच से शराबबंदी पर सवाल उठाए जाने का जवाब दिया है। नीतीश ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है लेकिन जो लोग बिहार में शराब की होम डिलीवरी का दावा कर रहे वह खुद शराबी हैं।
आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सीएम आवास में शराब माफिया मटरगश्ती कर रहे हैं और नीतीश कुमार के साथ रहने वाले लोग शराब पीते हैं। नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए तेजस्वी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने जोरदार हमला बोला है।