ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कैबिनेट विस्तार पर फंसा पेंच: नीतीश ने तेजस्वी के पाले में डाली गेंद,...

कैबिनेट विस्तार पर फंसा पेंच: नीतीश ने तेजस्वी के पाले में डाली गेंद, कांग्रेस बोली- डिप्टी सीएम को अधिकार नहीं

11-Feb-2023 07:53 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है।कांग्रेस द्वारा लगातार कैबिनेट विस्तार की मांग उठाई जा रही है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं को पहले ही खारिज कर चुके हैं हालांकि सीएम नीतीश बॉल लगातार तेजस्वी यादव के पाले में डाल रहे हैं। कैबिनेट विस्तार के सवाल पर सीएम नीतीश ने एक बार फिर कह दिया है कि इसपर निर्णय तेजस्वी यादव को लेना है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि कैबिनेट तेजस्वी का विभाग नहीं है और इसपर फैसला मुख्यमंत्री को लेना है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो नीतीश कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से दो मंत्री बनाए गए। सरकार गठन के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश सिंह ने पटना पहुंचते ही दो और मंत्री पद की मांग कर दी थी। बिहार कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से ही अखिलेश सिंह लगातार यह मांग उठा रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने कहा कि खरमास के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा, हालांकि लंबा समय बीच जाने के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका।


इसी बीच कैबिनेट विस्तार की बात को तेजस्वी यादव ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि कैबिनेट का विस्तार नहीं होने जा रहा है। तेजस्वी के इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदरखाने भारी नाराजगी है। आज एक बार फिर अखिलेश सिंह ने कैबिनेट विस्तार की मांग की और कहा कि कैबिनेट विस्तार पर फैसला मुख्यमंत्री को लेना है ना कि तेजस्वी यादव को, कैबिनेट तेजस्वी यादव का विभाग नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा खत्म होने के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा और कांग्रेस कोटे से दो और मंत्री बनाए जाएंगे, इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात हो गई है।


उधर, समाधान यात्रा पर रोहतास पहुंचे सीएम नीतीश ने कैबिनेट विस्तार के सवाल पर एक बार फिर बॉल को तेजस्वी के पाले में डाल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें जो भी करना है वह डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ही तय करना है। आरजेडी और कांग्रेस के लोग आपस में बैठकर तय कर लें, जो कहेंगे वैसा होगा। एक तरफ सीएम नीतीश कह रहे हैं कि फैसला तेजस्वी को लेना है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का कहना है कि यह तेजस्वी का विभाग नहीं है, इसपर फैसला सीएम को लेना है। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर महागठबंधन में तकरार बढ़ सकती है।