ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

नीतीश ने सुशील मोदी को दिया जवाब, बोले.. एडजस्टमेंट चाह रहे, स्पीकर जो चाहे करें

नीतीश ने सुशील मोदी को दिया जवाब, बोले.. एडजस्टमेंट चाह रहे, स्पीकर जो चाहे करें

11-Aug-2022 11:06 AM

PATNA : नई सरकार के शपथ के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज पहली बार साथ साथ नजर आए हैं। शहीद दिवस के मौके पर तेजस्वी और नीतीश कुमार विधानसभा के सामने शहीद स्मारक पहुंचे और यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जब कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम बाहर निकले तो मीडिया ने बीजेपी के आरोपों पर सवाल कर डाला। नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की तरफ से किए गए खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुशील मोदी बीजेपी में एडजस्टमेंट के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी की तरफ से नीतीश कुमार के द्वारा उपराष्ट्रपति का पद मांगे जाने की बात खारिज की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी ने उपराष्ट्रपति पद को लेकर जो भी बात कही थी वह सरासर गलत बात थी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जेडीयू ने उनको पूरा समर्थन दिया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव खत्म होने के बाद हमलोगों ने पार्टी की बैठक की। सुशील मोदी को तो केंद्र में कोई जगह मिली नहीं लेकिन अगर मेरे खिलाफ बोलने से उन्हें केंद्र की सरकार में जगह मिल जाए तो अच्छा है। नीतीश ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन बनना पड़ा। गठबंधन में रहते हुए जिस तरह का काम बीजेपी के लोग कर रहे थे, वह ठीक नहीं था।


बता दें कि सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार देश के उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार खुद तो कुछ नहीं कहते थे लेकिन अपने करीबी लोगों के जरिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक इस बात को पहुचाते थे। उन्होंने कहा था कि इसको लेकर जेडीयू के बड़े नेताओं ने बीजेपी के मंत्रियों से कई बार बात की थी लेकिन जब बीजेपी के पास खुद बहुमत था तो किसी और को कैसे उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता था।