ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / नीतीश ने RJD को फिर दिया झटका, तीन विधायक JDU में होंगे शामिल

नीतीश ने RJD को फिर दिया झटका, तीन विधायक JDU में होंगे शामिल

19-Aug-2020 03:48 PM

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में पाला बदल का खेल जारी है. इस खेल में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से आरजेडी को झटका दिया है. आरजेडी के तीन विधायक जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं.




बड़ी खबर यह है कि लालू यादव के समधी चंद्रिका राय गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो जायेंगे. चंद्रिका राय का जेडीयू में जाना पहले से ही तय माना जा रहा था लेकिन उनके खिलाफ पार्टी ने कोई एक्शन नहीं लिया लालू यादव ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन चंद्रिका राय उसमें शामिल नहीं थे. जेडीयू के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है. आरजेडी नहीं चाहती कि चंद्रिका राय को पार्टी से बाहर कर उन्हें सहानुभूति बटोरने का मौका दिया जाए और चंद्रिका राय कल 2:30 बजे प्रदेश कार्यालय में जेडीयू की सदस्यता लेंगे.


इसके अलावा आरजेडी से बाहर किए जा चुके विधायक फराज फातमी भी कल जेडीयू में शामिल हो जाएंगे. फराज फातमी दिल्ली में होने की वजह से 2 दिन पहले जेडीयू की सदस्यता नहीं ले पाए थे लेकिन अब वह जेडीयू में शामिल हो रहे हैं. फराज फातमी को आरजेडी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. उन्हें महेश्वर यादव और प्रेम चौधरी के साथ चलता कर दिया गया था. आपको याद दिला दें कि महेश्वर यादव और प्रेमा चौधरी जेडीयू की सदस्यता 2 दिन पहले ले चुके हैं.


नीतीश ने सबसे बड़ा झटका लालू यादव को पालीगंज विधानसभा सीट पर दिया है. पालीगंज से आरजेडी विधायक जयवर्धन यादव ने भी पाला बदल लिया है. जयवर्धन यादव गुरुवार को जेडीयू में शामिल होंगे. बिहार के चर्चित नेता स्वर्गीय राम लखन सिंह यादव के पोते जयवर्धन यादव पहली बार 2015 में आरजेडी की टिकट पर विधायक बने लेकिन अब वह जेडीयू के साथ जा रहे हैं.