ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

नीतीश ने पूरे देश में की शराबबंदी की बात तो लालू बोले- पहले बिहार में ठीक से लागू करवा लीजिए CM साहब

17-Feb-2020 04:44 PM

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूरे देश में शराबबंदी की बात क्या छेड़ी उनके धुर राजनीतिक प्रतिद्वंदी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को जैसे मौका मिल गया है। लगे हाथ उन्होनें नीतीश कुमार को पहले बिहार में सहीं से लागू करवाने की नसीहत दे डाली।


लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बंदी पहले बिहार में तो ठीक से लागू करवा लीजिए। इससे पहले उन्होनें लिखा है कि गांधी जी के हत्यारों के साथ मिलकर उनकी बैसाखी पर 25 वर्ष से विभाजनकारी राजनीति कर रहे कुर्सी कुमार शायद यह नहीं जानते कि 'सिद्धांत के बिना राजनीति' को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सबसे बड़ा 'सामाजिक पापकर्म' बताया था। 


मतलब आरजेडी सुप्रीमो ने शराबबंदी की नसीहत के साथ-साथ नीतीश कुमार की खिंचाई करते हुए गांधी जी के सिद्धांतों का भी पाठ पढ़ाया।  उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी ने सिद्धांत के बिना राजनीति को सबसे बड़ा सामाजिक पाप बताया था। लालू ने महात्मा गांधी के सिद्धांतो का हवाला देते हुए इशारों में उन पर निशाना साधा कि सत्ता के लोभ में वे अपने विचारों का तिलांजलि देकर आरएसएस-बीजेपी की गोद में जा बैठे हैं। 


बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि बिहार मद्य-निषेध अभियान के लिए पूरे देश में रोल मॉडल है। शराबबंदी का राजस्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पूरे देश में शराबबंदी लागू होना चाहिए। यह सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी आवश्यक है।