ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / नीतीश ने लालू को जेल में ठुसवाया, बोले बीजेपी अध्यक्ष..जिसने सजा करायी उसी...

नीतीश ने लालू को जेल में ठुसवाया, बोले बीजेपी अध्यक्ष..जिसने सजा करायी उसी का पैर पकड़ने जा रहे हैं राजद सुप्रीमो

29-Aug-2023 05:32 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को नीतीश कुमार ने जेल में ठुसवाया और सजा कराया। अब इन लोगों का पैर करने के लिए लालू यादव मुंबई जा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने लालू यादव को समाप्त कर दिया है। वो हमें क्या समाप्त करेंगे। 


वही समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की चर्चा पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमको लगता है कि नीतीश जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से वार्ता हुई होगी। तभी तो पता चला होगा कि चुनाव कब होने वाला है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी ही तय कर सकते हैं। वही बता सकते हैं कि देश में चुनाव कब होगा। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा देश की पार्ट है यह कोई क्षेत्रीय पार्टी नहीं है ना ही कोई छोटी पार्टी है। विपक्षी गठबंधन इंडिया पर कहा कि ये लोग घमंडिया गठबंधन हैं। इस गठबंधन से भाजपा लड़ेगी और भारी वोटों से हराने का काम करेगी। सम्राट चौधरी ने कह दिया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 पार होगी। भारी मतों से भाजपा जीत हासिल करेगी और विपक्षी गठबंधन बुरी तरह हारेगी।