Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति
09-Sep-2024 04:19 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बाढ़, मोकामा और बेलछी में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण औऱ उद्घाटन-शिलान्यास करने के लिए निकले नीतीश कुमार ने रास्ते में ऐसी डिमांड कर दी कि उनके साथ मौजूद नेताओं और अधिकारियों का दिमाग घूम गया. नीतीश ने अचानक से कहा-चलिये अऩंत सिंह से मिलने उनके घर चलते हैं. अनंत सिंह हाल ही में एके-47 कांड में जेल से रिहा हुए हैं. नीतीश ने छोटे सरकार से मिलने की इच्छा जतायी औऱ फिर उनका काफिला अनंत सिंह के गांव लदमा की ओर मुड़ गया.
बीच का रास्ता निकाला गया
मुख्यमंत्री के काफिले में मौजूद एक नेता ने बताया कि सीएम अनंत सिंह के घर जाकर उनसे मिलना चाह रहे थे. लेकिन इससे फजीहत होती. लिहाजा, आनन फानन में बीच का रास्ता निकाला गया. अनंत सिंह को मैसेज दिया गया कि नीतीश कुमार उनके गांव आ रहे हैं, वे घर से बाहर सड़क पर आ जायें. वहीं मुलाकात हो जायेगी. इससे नीतीश कुमार और सरकार फजीहत से बच जायेगी.
आनन फानन में इसका बंदोबस्त किया गया. नीतीश कुमार का काफिला जैसे ही लदमा गांव पहुंचा, तभी अनंत सिंह भी वहां पहुंच गए. बीच सड़क पर अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे. सड़क पर खड़े होकर ही मुख्यमंत्री, ललन सिंह औऱ अऩंत सिंह बात करते रहे. तीनों के बीच क्या चर्चा हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ में कई कार्यों का निरीक्षण करने के बाद बख्तियारपुर पहुंचे थे. वहां उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा 4 लेन पर करनौती के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज और बख्तियारपुर करजान-ताजपुर सेतु का भी निरीक्षण किया. उसके बाद उन्होंने बेलछी प्रखंड में आवासीय प्रखंड सह अंचल नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया.
बेलछी में प्रखंड भवन के उद्घाटन के बाद ही नीतीश कुमार अनंत सिंह के घर जा कर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर कर दी. उनके साथ मौजूद नेता और अधिकारी हैरान रह गये. लेकिन नीतीश कुमार को मना करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया. इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अनंत सिंह के गांव की ओर चल पड़ा. इसी बीच अनंत सिंह से संपर्क साधा गया और उन्हें अपने घर के बाहर रोड पर आकर नीतीश कुमार से मिलने को कहा गया. फिर अनंत सिंह नीतीश से मिलने पहुंचे. बीच रास्ते दोनों में मुलाकात हुई.
बता दें इससे पहले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बहुचर्चित एक-47 बरामदगी कांड में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है. 25 अगस्त को जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग जाकर नीतीश कुमार से मुलाक़ात की थी. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई थी. मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वे सीएम से निजी मुलाकात करने आये थे. लेकिन इस मुलाकात की काफी चर्चा काफी हुई थी. आज एक बार फिर से दोनों के बीच मुलाकात हुई.
बीच सड़क पर हुई सीएम नीतीश और बाहुबली अनंत सिंह की मुलाकात: अनंत सिंह के घर के बाहर पहुंचे थे सीएम नीतीश कुमार. अनंत सिंह के घर में नहीं गए मुख्यमंत्री, घर के बाहर ही हुई दोनों की मुलाकात. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी रहे मौजूद.#Bihar #Biharnews #Anantsingh #Nitishkumar… pic.twitter.com/IUMRUrpgdJ
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 9, 2024