ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश ने जिस दिन तेजस्वी को सीएम बनाया JDU हो जाएगी खत्म: BJP...

नीतीश ने जिस दिन तेजस्वी को सीएम बनाया JDU हो जाएगी खत्म: BJP ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

27-Jun-2023 11:50 AM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उनकी ही पार्टी के एमएलसी रामेश्वर महतो के बीच संग्राम छिड़ गया है। जेडीयू एमएलसी ने जहां उमेश कुशवाहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू को कमजोर करने का आरोप लगाया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी के एमएलसी को धूर्त बता दिया। जेडीयू में मची अंदरूनी कलह को लेकर बीजेपी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि खुद नीतीश कुमार ने ही जेडीयू के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करने के कारण अब जेडीयू में किसी नेता का भविष्य सुरक्षित नहीं रह गया है। ऐसे में जेडीयू के नेता डूबती नाव से निकलकर अपना भविष्य तलाश कर रहे हैं और वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस दिन तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बना दिया उसी दिन जेडीयू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर कुशवाहा समाज के नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उमेश कुशवाहा पार्टी में रहते हुए नीतीश और जेडीयू को कमजोर कर रहे हैं। रामेश्वर महतो ने यहा तक कह दिया है कि उमेश कुशवाहा के कारण ही नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा के बीच दूरियां बढ़ी थीं। जेडीयू एमएलसी के आरोपों को सुनकर भड़के उमेश कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी के नेता को धूर्त बता दिया था।