ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / नीतीश ने हाथ जोड़ा था मैं उनका पैर पकड़ रहा हूं, बोले चौधरी..थक...

नीतीश ने हाथ जोड़ा था मैं उनका पैर पकड़ रहा हूं, बोले चौधरी..थक चुके हैं थोड़ा आराम कर लीजिए

17-Nov-2023 03:53 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आग्रह किया है कि आप बहुत थक चुके हैं बीमार दिख रहे हैं लोग चाहते हैं कि आप आराम कीजिए। हम भी आपकी चिंता हैं हम भी चाहते हैं कि आप थोड़ा आराम करके शरीर को कीजिए और फिर राजनीति में फिर से आएं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश बाबू बिहार में लंबे  समय तक सीएम रहे हैं। नीतीश बिहार के गार्जियन हैं। उनको आराम करने की सलाह मैंने पहले भी दिया था आज भी आग्रह करता हूं कि आप थक चुके हैं। बहुत बीमार दिख रहे हैं। लोग चाहते हैं कि बिहार की महिला दलित पिछड़े सभी चाहते हैं कि आपको आराम करना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि आराम करने बाद फिर तरोताजा होने के बाद आईए हमलोग राजनीत आपसे जीवनभर कराएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि कल उन्होंने हाथ जोड़ा था मैं उनका पैर पकड़ रहा हूं कि आप थोड़ा आराम कर लीजिए और शरीर को थोड़ा ठीक कर लीजिए।