ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले

‘नीतीश ने दलितों और महिलाओं को किया अपमानित’ मांझी बोले- ऐसे वक्त में पीएम मोदी ने दिया सम्मान

‘नीतीश ने दलितों और महिलाओं को किया अपमानित’ मांझी बोले- ऐसे वक्त में पीएम मोदी ने दिया सम्मान

13-Nov-2023 12:26 PM

By First Bihar

PATNA: शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने जिस तरह से भरे सदन में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को प्रताड़ित किया उसको लेकर नीतीश कुमार की चारों ओर निंदा हो रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की इस करतूत को शर्मनाक बताया। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।


जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार विधानसभा में पिछले दिनों जो घटना हुई उसको लेकर सिर्फ हम ही नहीं बल्कि राज्य का दलित समुदाय शर्मसार हो गया है। दलित समाज के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में शामिल कर दलितों और पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है। जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार ने एक दलित नेता को प्रताड़ित करने का काम किया तब देश के प्रधानमंत्री दलित समाज के साथ खड़े रहे और उन्हें सम्मान देने का काम किया है।


मांझी ने कहा कि जिस तरह से दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लोगों ने प्रताड़ित किया था और नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े रहे थे उसी तरह जीतन राम मांझी को नीतीश कुमार ने जिस तरह से भरे सदन में प्रताड़ित किया, तब प्रधानमंत्री ने आगे आकर दलित समाज के साथ खड़े हुए हैं। उन्होंने बिहार के सभी दलित समुदाय की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार के दलित समुदाय के छात्र हो, पदाधिकारी हों या अन्य लोग आपके साथ हैं।