BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
11-Oct-2023 12:51 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद से आंकड़ों को लेकर छिड़ा घमासान थमने के नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां सरकार खुद अपनी वाहवाही कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने जातीय गणना पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
आरसीपी सिंह ने कहा है कि जातीय गणना में मुस्लिम समाज के सिया समुदाय को दरकिनार कर दिया गया है इसके अलावे ईसाई को भी हरिजन शब्द का इस्तेमाल कर उसे जोड़ा गया है और बौद्ध धर्म और जैनी का भी कोई अता पता नहीं है। नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में सभी धर्म के लोग रहते हैं। नालंदा महावीर और बुद्ध की नगरी है तो कहां गए इन धर्मों को मानने बाले लोग। नीतीश कुमार ने बिहारी स्मिता को तार तार करने का काम किया है।
आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि बनिया समाज के लोगों के साथ भी जातीय गणना में भेदभाव किया गया है। उन्होंने कहा की जिस नीतीश ने सिया बोर्ड बनाया वही नीतीश कुमार जातीय गणना में सिया समाज के लोगों को छोड़ दिया। इस जातीय गणना में सिया समाज के लोगों को छोड़ दिया ऐसे में जातीय गणना के आंकड़े पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिहारी को टुकड़ा-टुकड़ा कर बिहारी स्मिता के साथ एक बड़ा खिलवाड़ किया है।