ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / नीतीश ने बिहार की जनता को गुंडों के हवाले किया! बीजेपी बोली- अपना...

नीतीश ने बिहार की जनता को गुंडों के हवाले किया! बीजेपी बोली- अपना राज्य तो संभल नहीं रहा.. चले हैं देश को संभालने

17-Jul-2023 07:44 PM

By First Bihar

NALANDA: बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर बनी हुई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को गुंडों के हवाले कर दिया है और प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर घूम रहे हैं।


दरअसल, विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे थे, जहां उन्होंने अस्थावा थाना क्षेत्र के जीयर गांव में रजनीश कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की। रजनीश की पिछले दिनों पुलिस मुखबीरी के आरोप में शराब कारोबारियों ने हत्या कर दी थी। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार से अपना राज्य तो संभल नहीं रहा है और देश को संभालने का सपना लेकर घूम रहे हैं। राज्य की जनता हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदातों से कराह रही है और सीएम नीतीश बिहार की जनता को गुडों के हवाले कर भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठ गए हैं। विपक्षी एकता की बात कह नीतीश कुमार सभी दागियों को एक ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बिहार की जनता उनके मनसूबों को सफल नहीं होने देगी।