ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / नीतीश ने बना दिया है तेजस्वी को CM ! बोले JDU विधायक.... खुद...

नीतीश ने बना दिया है तेजस्वी को CM ! बोले JDU विधायक.... खुद और पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब बेटे को कुर्सी पर बैठना है लालू का मकसद

24-Aug-2023 12:41 PM

By First Bihar

PATNA : तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना तो चाहिए। उसके अंदर काबिलियत तो है ही। इसमें कोई दो मत नहीं है कि उसको मुख्यमंत्री बनना चाहिए। यह लाल जी का सच है तो अच्छी बात है। यह बात गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कही है।


दरअसल, भागलपुर में जब पत्रकारों ने  गोपाल मंडल से यह सवाल किया कि तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना चाहिए या नहीं तो उन्होंने साफ करके कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। गोपाल मंडल ने कहा कि - तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने लायक तो है इसमें कहीं कोई दो मत नहीं है और उसको बनना भी चाहिए। ये लालू जी का सोच है उनका सुपुत्र है। चूंकि पहले लालू जी अपने मुख्यमंत्री थे जब हटे तो पत्नी राबड़ी देवी को बनाया। अब बेटा उस लायक  हुआ है तो कोशिश है उनका की उसको मुख्यमंत्री बनाया जाए। तो बनें ये मुख्यमंत्री।


गोपाल मंडल ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार हैं तबतक तो नहीं बनेंगे। लेकिन नीतीश कुमार तो उनको क्या कहा जाए ऐसे मौखिक ताज तो पहना दिए हैं। अब वक्त देखिए क्या करता है नहीं करता है। लेकिन, इतना तो तय है कि अब जबतक नीतीश कुमार कुर्सी पर हैं तबतक उनको इतनी जल्दी तो कुर्सी नहीं मिलने वाली है।


इधर, तेजस्वी यादव ने भी साफ़ कर दिया है कि न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  को प्रधानमंत्री बनने की लालसा है और न उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनने की चाहत है। जाहिर है सदन के भीतर नीतीश कुमार के बगल में खड़े होकर दिए गए उनके इस बयान के बड़े राजनीतिक अर्थ निकाले गए थे। इसके अलावा पिछले दिनों लालू यादव ने भी साफ़ तौर पर कहा था कि उनकी तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर कोई डील नहीं हुई है।