ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले

‘राजनीति संभावना का खेल.. कभी भी पलटी मार सकते हैं नीतीश’ मांझी बोले- Love, War और Politics में सब जायज.. वे NDA में आएं तो विरोध नहीं करेंगे

‘राजनीति संभावना का खेल.. कभी भी पलटी मार सकते हैं नीतीश’ मांझी बोले- Love, War और Politics में सब जायज.. वे NDA में आएं तो विरोध नहीं करेंगे

30-Dec-2023 02:14 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि एनडीए से जेडीयू को अलग करने में ललन सिंह की बड़ी भूमिका थी। अब जब ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष नहीं है और नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान अपने हाथ में ले ली है तो इस बात की संभावना जताई जा रही है कि नीतीश एक बार फिर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। सियासी कयासों के बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ी बात कह दी है। 


नीतीश के एनडीए में वापसी के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार फिर कभी भी पलटी मार सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संभावना का खेल होता है और कुछ भी हो सकता है। अगर भाजपा के लोग डिसाइड करते हैं कि नीतीश कुमार NDA में रहेंगे तो हम नीतीश कुमार का विरोध नहीं करेंगे। राजनीति, वार और लभ में सब चलता है। हम नीतीश कुमार के साथ थे, एनडीए के साथ थे उसे वक्त नीतीश कुमार पार्टी पलटी मार लिए। उसी वक्त हमने कसम ले लिया था कि नीतीश कुमार को नहीं छोड़ेंगे, इसलिए उनके साथ थे।


मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते थे अपनी पार्टी को जदयू में मर्ज करवा दीजिए लेकिन हमारे किसी भी साथियों का इरादा नही था कि हम लोग मर्ज करें। धन्यवाद देते हैं NDA के नेताओं, पीएम मोदी को और अमित शाह को जिन्होंने तुरंत ही संवाद दिया और कहा कि आप हमारे गठबंधन में आ जाइए और हम NDA में चले गए और सभी ने देखा कि जिस तरह NDA गठबंधन की बैठक हुई तो जो बैठने की व्यवस्था की गई तो प्रधानमंत्री के सामने कुर्सी दी गई।


उन्होंने कहा कि भोजन में भी वही देखने को मिला तमाम जगहों पर प्रधानमंत्री की कुर्सी के काफी नजदीक मेरी कुर्सी दी गई। मतलब है कि हम लोग पैसे के लोभी कभी नहीं रहे हैं। हमलोग मान और मर्यादा के लोभी रहे हैं और जिस प्रकार NDA में हमें मान और मर्यादा दिया जाता है तो किसी परिस्थिति में हम लोग नरेंद्र मोदी को छोड़ने को तैयार नहीं है। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की वापसी अगर एनडीए में होती है तो उनका स्वागत करेंगे।