ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत

Home / news / नीतीश नहीं बीजेपी का बने सीएम, ये क्या कह रहे हैं नेता जी...

नीतीश नहीं बीजेपी का बने सीएम, ये क्या कह रहे हैं नेता जी ?

08-Jan-2020 01:18 PM

PATNA : बीजेपी के एमएसली संजय पासवान ने एक बार फिर बीजेपी का सीएम बनाए जाने की वकालत की है। उन्होनें कहा कि जनता बीजेपी के नेता को ही बिहार के सीएम के तौर पर देखना चाहती है।संजय पासवान ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा है कि  प्रशांत किशोर कोई नेता नहीं है वह  मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। बिहार में नेता सुशील मोदी और नित्यानंद राय और हम हैं।

संजय पासवान ने बार-बार दोहराते हुए कहा कि प्रशांत किशोर लीडर नहीं मैनेजर हैं। जनता बीजेपी के नेता को ही बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं नीतीश कुमार को नहीं । उन्होनें बीजेपी के नेता के तौर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और खुद का नाम लिया। उन्होनें कहा कि बिहार में बीजेपी सक्षम हैं कई राज्यों के मुकाबले यहां पार्टी का रुतबा ज्यादा बड़ा है इसलिए जनता भी चाहती है कि बीजेपी को एक बार फिर मौका मिले। हालांकि उन्होनें ये भी कहा कि ये सब कुछ पार्टी के बड़े नेता ही मिल जुल कर करेंगे और जो भी फैसला होगा हमें मंजूर होगा। 

इससे पहले भी सीएम पद को लेकर बयानबाजी करते हुए बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को दिल्ली की राजनीति करने की नसीहत दी थी। पासवान ने कहा था कि बिहार की सत्ता को डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के हवाले कर देना चाहिए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नयी दिल्ली की राजनीति करनी चाहिए। इससे बिहार की राजनीति अचानक गरमा गयी थी।