विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
23-May-2023 03:11 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पिछले दिनों दावा किया था कि नीतीश कुमार अगर नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो वे रिकॉर्ड तीन लाख वोटों से चुनाव जीतेंगे। जेडीयू के इस दावे पर बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने तीखा तंज किया है। आरसीपी ने कहा है कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की गिम्मत नहीं है। नीतीश 2005 से मुख्यमंत्री हैं लेकिन उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और बिना चुनाव लड़े ही मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
दरअसल, आरसीपी सिंह मंगलवार को बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंचे थे। मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार में चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं बची है। बिना चुनाव लड़े ही लंबे समय से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। नालंदा से नीतीश के चुनाव लड़ने के सवाल पर आरसीपी ने कहा कि नालंदा में बीजेपी को इतना मजबूत कर देंगे कि नीतीश चुनाव लड़ना तो दूर नालंदा की तरफ झांक भी नही पाएंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश लाख कोशिश कर लें लेकिन कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे और तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बता दें कि 30 मई से 30 जून तक भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे। इसी अभियान को लेकर नालंदा में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी।