Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
18-Jul-2020 09:07 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों और साथ ही साथ राज्य सरकार की तरफ से कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए नाकाफी इंतजाम को लेकर देशभर में नीतीश सरकार की आलोचना हो रही है. आलम यह है कि सोशल मीडिया पर अब बिहार में कोरोना के हालात को लेकर लोगों का गुस्सा नीतीश सरकार पर निकल रहा है
कोरोना कुमार कर रहा ट्रेंड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आज यानी शनिवार की सुबह से है #coronakumar ट्रेंड कर रहा है. #coronakumar का इस्तेमाल करते हुए लोग ट्विटर प्लेटफार्म पर लगातार नीतीश सरकार की आलोचना कर रहे हैं. बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर से लेकर गोपालगंज में 70 घाट पुल का एप्रोच रोड टूटने का वीडियो शेयर कर रहे हैं शनिवार की सुबह 9 बजे तक #coronakumar के साथ ट्विटर पर लगभग 11 हजार ट्वीट सामने आ चुके थे.
कल बिहार को वुहान मत बनाओं किया था ट्रेंड
शुक्रवार को भी कोरोना संदिग्ध की मौत और इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर लोगों ने #बिहार_को_मत_बनाओ_वुहान ट्रेंड कराया था. इसको लेकर हजारों लोगों ने कल ट्वीट कर बिहार के स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को दिखाया था. जिसमें भागलपुर में कोरोना संदिग्ध की मौत पर सबसे अधिक सरकार पर लोगों ने निशाना साधा था. देश भर में हो रही आलोचना के बाद भी बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है.