ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / NITISH KUMAR : बिहार में सियासी उलटफेर के सवाल पर आया तेजस्वी यादव...

NITISH KUMAR : बिहार में सियासी उलटफेर के सवाल पर आया तेजस्वी यादव का जवाब, क्या बढ़ जाएगी BJP की टेंशन

28-Dec-2024 02:23 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में वर्तमान एनडीए (NDA ) सरकार मजबूत हैं या नीतीश कुमार फिर से सत्ता परिवर्तन करेंगे यह सवाल पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में काफी चक्कर काट रहा है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि नीतीश कुमार वापस से भाजपा का साथ छोड़ने वाले हैं क्या ? इसके पीछे की वजह उनकी राजनीतिक चुप्पी बताई जा रही है। लेकिन, अब इस मामले में खुद बिहार के नेता विपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर जवाब दिया है। 


दरअसल, आज राबड़ी आवास के बाहर जब बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से यह सवाल किया गया कि बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा पिछले कुछ दिनों से काफी आम हो गई है कि बिहार का सियासी समीकरण बदलने वाला है और सत्ता परिवर्तन होने वाला है? इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है और बिहार में सत्ता नहीं बदलने वाली है आगामी विधानसभा चुनाव से पहले। यह तो बातें हो रही है वह महज बेकार की बातें हैं। इसमें कहीं कोई भी सच्चाई नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है। 


तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान में सूबे के अंदर मुद्दा यह है कि छात्र आंदोलन पर बैठे हुए हैं,लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। छात्र लगातार सीएम से मिलने की बात कह रहे हैं। लेकिन सरकार में बैठे लोग उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसकी वजह यह है कि सरकार गद्दी पर बैठे नीतीश कुमार नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं। 


तेजस्वी ने एक बार फिर यह बात दोहराई है कि नीतीश कुमार होश में नहीं है और उनको कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है। वरना आप खुद सोचिए की बिहार लोक सेवा आयोग की तैयारी करने वाले छात्र परेशान हैं तो भी उनको कोई खबर नहीं लिया जा रहा है। आ[प खुद सोचिए कि यदि प्रश्न पत्र आउट हुआ है तो पूरे बिहार का परीक्षा रद्द होना चाहिए या नहीं होना चाहिए ?