ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश से सेटिंग गड़बड़ा गयी? RLSP प्रमुख बोले-नीतीश जी, अपराध...

उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश से सेटिंग गड़बड़ा गयी? RLSP प्रमुख बोले-नीतीश जी, अपराध बढ़ रहा है, गुस्सा कम कीजिये

15-Jan-2021 07:18 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद रात के अंधेरे में नीतीश कुमार से मिलने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार से सेटिंग गड़बड़ हो गयी है. उपेंद्र कुशवाहा के तेवर बदलने लगे हैं. आज बढ़ते अपराध पर जब पत्रकारों के सवालों से नीतीश लाल हो गये तो कुशवाहा ने तंज किया-नीतीश जी गुस्सा करने से अगर अपराध कम हो जाता है तो जरूर गुस्सा कीजिये लेकिन सच यही है कि अपराध बढ़ गया है.

लालू राज से तुलना मत कीजिये

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लालू राज से अपने राज की तुलना नहीं करने की भी नसीहत दी है. दरअसल नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने बढ़ते अपराध पर सवाल पूछा था को झल्लाये नीतीश ने कहा था कि 15 साल पहले का राज नहीं याद है क्या? उपेंद्र कुशवाहा बोले-लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं होने के कारण लोगों की जान जा रही है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश को सबसे ज्यादा प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर को देना चाहिए. बिहार में ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लालू राज से तुलना नहीं करनी चाहिए. बिहार में कैसे लॉ एंड ऑर्डर ठीक हो इस बात पर ध्यान देना चाहिए.

नीतीश के राज से अपने भी खुश नहीं

उपेंद्र कुशवाहा ही नहीं बल्कि सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं के भी तेवर बढ़ते अपराध पर लगातार गर्म हैं. बीजेपी के सांसद विवेक ठाकुर रूपेश सिंह हत्याकांड पर गहरी नाराजगी जता चुके हैं. बीजेपी के सांसद अजय निषाद से लेकर छेदी पासवान बिहार में बेलगाम अपराध पर सरकार पर हमला बोल चुके हैं. पटना से बीजेपी के विधायक नितीन नवीन ने बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए योगी मॉडल लागू करने की मांग कर चुके हैं.

तेजस्वी का तीखा हमला

उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सीधे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. अगर सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण देने लगे तो फिर अपराधियों का मनोबल क्यों नहीं बढ़ेगा. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री और बिहार पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है. बिहार पुलिस पर किसी का विश्वास नहीं है. बिहार में जंगलराज नहीं महाजंगलराज है.