एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
09-Sep-2024 01:17 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। वहीं, बढ़ते अपराध को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर क्राइम बुलेटिन जारी किया है और इसके जरिए सत्तारूढ़ दल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मुख्य रूप से सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में बीजेपी नेता की हत्या के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है. अपराधी जब चाहे, जहां चाहे किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे है। तेजस्वी ने कहा कि हार में सत्ता संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे है। वीडियो में बीजेपी नेता को गोली मारकर भागते अपराधी। NDA के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त CM से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।
वहीं, पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर इलाके में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की हत्या के बाद विपक्षी पार्टी माले कार्यकर्ता और स्थानीय लोग लाइन ऑडर के खिलाफ सड़कों पर उतर गए और हंगामा कर रहे है। साथ ही सड़क पर आग जनी कर मुख्य मार्ग को जाम किया है और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। सड़क जाम होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है और सड़को पर छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
उधर, आक्रोशित लोगो का कहना है की बिहार में लाइन ऑडर पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधी वेखौप हो कर हत्या और लूट जैसे घटना का अंजाम दे रहे है। इस तरह की हो रही घटनाओं से बिहार वासियों में भय का माहौल बना हुआ है की उनके साथ भी कब किसी तरह की अनहोनी घटना हो सकती है।