ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / नीतीश से मुलाकात के बाद एक्टिव हो गए RCP बाबू, JDU नेताओं के...

नीतीश से मुलाकात के बाद एक्टिव हो गए RCP बाबू, JDU नेताओं के साथ बैठक

04-Jun-2020 01:02 PM

PATNA : बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक करने के बाद सांसद आरसीपी सिंह एक्टिव हो गए हैं आरसीपी बाबू आज सुबह से ही पटना आवास पर जेडीयू नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं लगातार उनके आवास पर जेडीयू नेताओं के आने का सिलसिला जारी है और चुनाव को लेकर उन्होंने नेताओं के साथ चर्चा की है. नंद किशोर कुशवाहा,भगवान सिंह कुशवाहा,अंजुम आरा,अल्ताफ आलम और रणविजय सिंह समेत कई नेताओं ने मुलाकात की है.

कई तरह की बातें आ रही थी सामने

विधानसभा चुनाव के साथ-साथ विधान परिषद की सीटें पर उम्मीदवारों पर भी चर्चा हुई है. लॉकडाउन के बाद सांसद ललन सिंह और आरसीपी सिंह पटना पहुंच गए थे हालांकि पिछले लंबे वक्त से आरसीपी सिंह आउट ऑफ फ्रेम नजर आ रहे थे. जिसे लेकर पार्टी के अंदर से ही तरह-तरह की बातें निकल सामने आ रही थीं. पार्टी के कुछ नेताओं ने आरसीपी सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शेयर भी की थी. लेकिन अनलॉक मोड में आने के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में मौजूद रहे हों.  



सीएम के साथ बैठक में भी हुए शामिल

जेडीयू अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के सिर्फ नेताओं के साथ बैठक की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में सांसद ललन सिंह, आरसीपी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और संजय कुमार झा समेत कई नेता मौजूद रहे हैं. इन नेताओं के साथ बुधवार की देर शाम घंटों चली बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई है. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी किस रणनीति के साथ आगे बढ़े इस पर नीतीश कुमार ने इन नेताओं के साथ मंथन की है.