ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / महागठबंधन में अपनी नैया डूबते देख मांझी को आयी नीतीश की याद, CM...

महागठबंधन में अपनी नैया डूबते देख मांझी को आयी नीतीश की याद, CM आवास पहुंचकर की मुलाकात

17-Mar-2020 07:45 PM

PATNA :महागठबंधन में अपनी नया डूबती देखे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से नीतीश कुमार के चौखट पर पहुंच गए हैं. जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर नीतीश कुमार से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच हुई है. मुलाकात बिल्कुल अप्रत्याशित है, लेकिन महागठबंधन में मांझी ने जिस तरह आरजेडी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उसे देखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात मानी जा रही है.

महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने की मांग को लेकर जितना राम मांझी आरजेडी को मार्च महीने तक का अल्टीमेटम दे चुके हैं, लेकिन तेजस्वी यादव हैं कि वह मांझी के साथ-साथ कुशवाहा और मुकेश सहनी का भी नोटिस नहीं ले रहे हैं. ऐसे में मांझी को ऐसा लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ना उनके लिए मुश्किल होगा.

महागठबंधन में खुद को असुरक्षित महसूस करने के बाद मांझी अब घर वापसी के जुगाड़ में लग गए हैं. मांझी एनडीए में वापस आए इसके लिए जरूरी है कि नीतीश कुमार अपनी सहमति दें. दोनों नेताओं के बीच आज हुई मुलाकात में किस मुद्दे पर बातचीत हुई है, यह साफ नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच इसे अहम माना जा रहा है.