अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
13-Nov-2020 12:47 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सरकार बनाने की कवायद जारी है. चुनाव में एक मात्र निर्दलीय चुनाव जीते सुमित सिंह आज सीएम आवास पहुंचे . सीएम के साथ मुलाकात के बाद सुमित सिंह ने उनको समर्थन करने का भरोसा दिया हैं. सुमित सिंह को सीएम आवास पर अशोक कुमार चौधरी लेकर गए हुए थे.
चकाई से जीते हैं चुनाव
चकाई विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुमित कुमार सिंह ने बाजी मारी है. पूरे बिहार में सुमित सिंह एकमात्र ऐसे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बाजी मारी है. सुमित सिंह ने राजद, जेडीयू और लोजपा समेत तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों को जोरदार झटका देते हुए चुनाव जीता.
जेडीयू ने नहीं दिया था टिकट
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमित सिंह को 45300 से अधिक वोट मिले. जबकि आरजेडी के सावित्री देवी को 44700 से अधिक मत हासिल हुए. चकई सीट पर जेडीयू के संजय प्रसाद को 39205 और लोजपा के संजय कुमार मंडल को 22575 वोट हासिल हुए हैं. सुमित सिंह जेडीयू से टिकट चाहते थे, लेकिन जेडीयू ने उनको टिकट नहीं दिया था. जिसके बाद निर्दलीय ही चुनाव मैदान में सुमित उतर गए थे.