Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
29-Oct-2023 08:47 PM
By First Bihar
PATNA: शनिवार को देशभर में पचास हजार नियुक्ति पत्र प्रधानमंत्री की ओर से बांटा गया है लेकिन बिहार में सिर्फ 133 लोगों को ही नौकरी दी गयी। केंद्र सरकार के ऐसा करने पर जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 2 नवम्बर को शिविर लगाकर बीपीएससी से चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा।
अभी 25 हजार अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। जिसके बाद सभी जिले में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। जिले के डीएम सफल शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने का सही तरीका यही है केंद्र सरकार की तरह नहीं कि बड़ा सा विज्ञापन छपवा दिये और सिर्फ 133 लोगों को नियुक्ति पत्र दे दिये।
ललन सिंह ने कहा कि पटना के गांधी मैदान यह इतिहास रचा जा रहा है पूरे देश में ऐसा हुआ है क्या? गांधी मैदान में शिविर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। जबकि केंद्र सरकार 133 लोगों को नियुक्ति पत्र आज दी हैं। पिछली बार महज 222 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
ललन सिंह ने कहा कि सेना और रेलवे में प्रति वर्ष रिक्तियों का आकलन होता था और प्रतिवर्ष परीक्षा होती थी। हर पद पर नियुक्तियां होती थी। मोदी जी जबसे आए तब से रोजगार देने का दरवाजा ही बंद कर दिये। सेना में चार साल के लिए अग्निवीर बना रहे हैं। शहीद होने पर अग्निवीर को शहीद का दर्जा भी नहीं दे रहे हैं। रोजगार का विश्लेषण गोदी मीडिया कभी नहीं करेगी।