शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
18-Dec-2022 09:42 PM
PATNA: छपरा में जहरीली शराब से अब तक 75 लोगों की मौत हो गयी है। लेकिन मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा अब तक नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि शराब पीने से मरने पर आश्रितों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर विपक्ष लगातार हमलावार है। इसे लेकर बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से यह मांग की है कि जिस तरह 2016 में गोपालगंज में जहरीली शराब से मौत के बाद उनके आश्रितों को 4-4 लाख रुपया मुआवजा सरकार की ओर से दिया गया था उसी तरह छपरा में भी मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बिहार के लोगों के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को बिहार की जनता को यह बताना चाहिए कि छपरा में जो जहरीली शराब से मरे हैं वो बिहारी है वो पाकिस्तानी नहीं है।
सम्राट चौधरी ने सरकारी आदेश दिखाते हुए कहा कि 2016 और 2017 में भी गोपालगंज में शराब पीने से मौतें हुई थी। 2016 में 12 और 2017 में 4 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। इस घटना के बाद उनके आश्रितों को चार-चार लाख का मुआवजा दिया गया था। लेकिन छपरा शराबकांड मामले में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने से नीतीश कुमार इनकार कर रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार से यह मांग किया कि छपरा में जो मरे हैं उनके भी परिवार को 4-4 लाख रुपया मुआवजा के तौर पर दें और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रतिनिधि छपरा जाकर मृतक के परिजनों से मिले। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2016 में नीतीश सरकार ने जो कानून बनाया था उसमें इस बात का जिक्र है कि मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन अब वे आनाकानी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित नहीं है इसके लिए बिहार के होम मिनिस्टर के तौर पर नीतीश कुमार दोषी हैं।