ब्रेकिंग न्यूज़

Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा

Home / news / ‘नीतीश महा कन्फ्यूज्ड मुख्यमंत्री.. पलटी मारना उनकी पुरानी आदत’ पटना पहुंचते ही चिराग...

‘नीतीश महा कन्फ्यूज्ड मुख्यमंत्री.. पलटी मारना उनकी पुरानी आदत’ पटना पहुंचते ही चिराग ने बोला बड़ा हमला

20-Oct-2023 07:48 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि बीजेपी से उनकी दोस्ती पुरानी रही है और यह दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी, इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर पटना पहुंचे ही लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार की पलटी मारने की पुरानी आदत रही है और वे एक कन्फ्यूज्ड मुख्यमंत्री हैं। 


दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग से जब एयरपोर्ट पर मीडिया ने नीतीश के भाजपा प्रेम से जुड़ा सवाल पूछा तो चिराग ने तंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पलटी मारने की पुरानी आदत है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में नीतीश कुमार को ये बातें सूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार माइंड कन्फ्यूज्ड मुख्यमंत्री हैं। जब इधर रहेंगे तो उधर देखेंगे और उधर रहेंगे तो इधर देखेंते है। मुख्यमंत्री ने एक के बाद अपने ही नेताओं को हासिए पर डाल दिया है। लोगों ने सही कहा है ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मुख्यमंत्री ने ठगा नहीं। इसी का नतीजा है कि नीतीश कुमार की पार्टी बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई और आने वाले लोकसभा चुनाव में इनका खाता भी नहीं खुलेगा।


वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा रैपिड ट्रेन के ‘नमो भारत’ नाम पर सवाल उठाने पर चिराग ने आपत्ति जताई और ललन सिंह सवाल पूछा हैं कि आखिर नमो नाम से ललन सिंह को इतनी आपत्ति क्यों है। वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप पर सांसद चिराग पासवान ने कहा कि जांच चल रही है। यह एक गंभीर विषय है हम सभी लोग अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सवाल उठाते हैं। कैश के बदले सवाल उठाया जाए, प्रलोभन के बदले सवाल उठाया जाए तो यह पूरी तरीके से गलत है। आप एक बड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं और कैश के बदले सवाल पूछना उन लोगों के साथ अन्याय है जिन्होंने आप पर विश्वास कर भारत की संसद में भेजा।