खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jul-2023 01:56 PM
By First Bihar
BUXAR: विधानसभा मार्च के दौरान पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद बीजेपी महागठबंधन की सरकार पर हमलावर बनी हुई है। बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। बक्सर पहुंचे के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश कुमार के पेट में विषैले दांत हैं और उन विषैले दांतों को झाड़कर ही दम लेंगे।
एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जब जब मौन रहेगी तब तब विषैले दांत से काटेगी। नीतीश कुमार के बड़े भाई कहते थे कि उनके पेट में विषैले दांत हैं, तो उस विषैले दांत को हम ही झाड़ेंगे। इस बार ऐसे औंधेमुंह गिरेंगे कि इनको पाकिस्तान और बांग्लादेश नहीं दिखाई देगा बल्कि इनको नेपाल के तराई के बाहर उठाकर फेंक दिया जाएगा।
अश्विनीचौबे ने कहा कि कमल तो कीचड़ में ही खिलता है और इस बार भी देश में कमल ही खिलेगा। उन्होंने ने कहा कि पंजा और छका जनता के दुश्मन हैं। जिन्होंने आजादी के 70 वर्षोसे जनता को ठगने का काम किया। खानदानवाद, परिवारवाद और आतंकवाद को ढ़ावा देने वाले देश का भला नहीं कर सकते हैं। देश में लोकतंत्र का दुहाई देने वाले लोकतंत्र के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गोद में बैठकर नीतीश कुमार राज्य में जंगलराज लाना चाहते है लेकिन वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे।